• Mon. Jun 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

45 डिग्री तापमान में उमड़ा जनसैलाब, बदलाव का संकेत : प्रमोद लोधी

ByTen News One Desk

Jun 8, 2026
3 Views

45 डिग्री तापमान में उमड़ा जनसैलाब, बदलाव का संकेत : प्रमोद लोधी


Ten News !! 08 June 2026 !  प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़, कन्नौज

कन्नौज। शहर के के.के. इंटर कॉलेज मैदान (बोर्डिंग ग्राउंड) में रविवार को सबका दल यूनाइटेड के तत्वावधान में “वंचित वर्गों की हिस्सेदारी महारैली” का भव्य आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बावजूद हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

रैली के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़े वर्गों के आरक्षण का वर्गीकरण उनकी जनसंख्या के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने लोधी समाज सहित सभी वंचित वर्गों से अपने राजनीतिक अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए संगठित होने का आह्वान किया।

सभा को संबोधित करते हुए सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने कहा कि लोधी समाज के लोगों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। प्रशासनिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बेहद कम है। उन्होंने कहा कि 45 डिग्री तापमान में उमड़ा यह जनसैलाब परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है और वंचित वर्ग अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर संगठित हो रहा है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से 29 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचकर हिस्सेदारी और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी, प्रदेश प्रभारी अवनीश लोधी, जिला मीडिया प्रभारी नीरज राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष रामकुमार लोधी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गेश लोधी, नीरज लोधी, जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली में सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी और वंचित वर्गों के अधिकारों को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!