• Mon. Jun 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज से बड़ी खबर | मजदूरी के 1500 रुपये मांगने पर युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों पर जानलेवा हमला का आरोप

ByTen News One Desk

Jun 8, 2026
8 Views

कन्नौज से बड़ी खबर | मजदूरी के 1500 रुपये मांगने पर युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों पर जानलेवा हमला का आरोप


Ten News !! 08 June 2026  प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़, कन्नौज (उत्तर प्रदेश)

कन्नौज। जनपद के छिबरामऊ थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मजदूरी के बकाया रुपये मांगने गई युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर युवती के परिजनों पर भी हमला किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई है।

पीड़िता गीता देवी पत्नी अवधराम, निवासी ग्राम कछियापुर नौली ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्रियां सुधा और कोमल ने गांव के एक खेत में आलू की बुनाई का कार्य किया था, जिसकी मजदूरी के 1500 रुपये बकाया थे। आरोप है कि 3 जून 2026 को उनकी पुत्री बकाया मजदूरी लेने के लिए गांव निवासी मुन्ना मिश्रा के घर पहुंची थी।

पीड़िता के अनुसार वहां युवती के साथ अभद्रता की गई और मारपीट की गई। किसी तरह वह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

आरोप है कि जब गीता देवी के पुत्र भूपेंद्र और रिश्तेदार जयकिशन ने इस मामले की शिकायत की, तो मुन्ना मिश्रा सहित कई लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले में भूपेंद्र और जयकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

गीता देवी का कहना है कि मारपीट की घटना का वीडियो साक्ष्य भी उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद थाना स्तर पर अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

टेन न्यूज़ की इस खास रिपोर्ट में पीड़िता गीता देवी ने अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!