• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में निजी अस्पताल पर गलत मेडिकल रिपोर्ट और आर्थिक शोषण का आरोप, डीएम से शिकायत, CMO को जाँच सौंपी 

ByTen News One Desk

Jun 10, 2026
17 Views

कन्नौज में निजी अस्पताल पर गलत मेडिकल रिपोर्ट और आर्थिक शोषण का आरोप, डीएम से शिकायत, CMO को जाँच सौंपी


टेन न्यूज़ ii 10 जून 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज, उत्तर प्रदेश |

जनपद कन्नौज से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल पर गलत मेडिकल रिपोर्ट देने, आर्थिक शोषण करने और मरीज की जान से खिलवाड़ करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मामला कन्नौज जनपद स्थित लमाया हॉस्पिटल, पाल चौराहा का है। शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके पिता के इलाज के दौरान अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी की जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट अस्पताल द्वारा निगेटिव बताई गई। परिजनों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने और महंगी दवाइयां लेने के बावजूद मरीज की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

बाद में हैलट अस्पताल कानपुर, एसजीपीजीआई लखनऊ और जिला चिकित्सालय कन्नौज में कराई गई जांच में मरीज हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव पाया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गलत रिपोर्ट के कारण समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका, जिससे मरीज की जान खतरे में पड़ गई।

शिकायतकर्ता ने अस्पताल प्रशासन, संबंधित चिकित्सक और लैब संचालक पर इलाज के नाम पर अत्यधिक धनराशि वसूलने तथा विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में एफआईआर दर्ज कराने, अस्पताल के पंजीकरण की जांच करने और क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

पीड़ित ने आर्थिक, मानसिक और शारीरिक क्षति की भरपाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे।

फिलहाल पूरे मामले में जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जाँच सौंपी हैं।

वहीं सीएमओ कन्नौज ने बताया की मामला संज्ञान में आया हैं शिकायत की उच्चस्तरीय जाँच की जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

बाइट – पीड़ित: जितेंद्र कुमार

व्हाइट – CMO कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!