• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उझारी बस स्टैंड के पास महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी, एसपी ने मौका मुआइना किया 

ByTen News One Desk

Jun 10, 2026
9 Views

उझारी बस स्टैंड के पास महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी, एसपी ने मौका मुआइना किया

 टेन न्यूज ii 10 जून 2026 ii ब्यूरो चीफ: डॉ. जगदेव सिंह प्रजापति | अमरोहा

अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली क्षेत्र स्थित उझारी बस स्टैंड के समीप बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस प्रशासन के अनुसार मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!