पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर भाजपा की सार्वजनिक अभिनंदन सभा, विधायक ऋतु बरण शर्मा रहे मुख्य अतिथि![]()
टेन न्यूज़ ii 10 जून 2026 ii सोनितपुर (असम) | रिपोर्ट: प्रशांत वैश्य
असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली राजस्व चक्र क्षेत्र अंतर्गत धिराईमाजुली गांव में भारतीय जनता पार्टी की ठेलामारा मंडल समिति के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में एक सार्वजनिक अभिनंदन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
आयोजित सभा में 66 नंबर बरसोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋतु बरण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।![]()
भारतीय जनता पार्टी ठेलामारा मंडल समिति के अध्यक्ष जीवन पाठक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मिसामारी मंडल अध्यक्ष शिव चरण गोवाला, बिहगुरी मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार नाथ, ठेलामारा जिला परिषद सदस्य शिव चरण साहू, मिसामारी जिला परिषद सदस्या दुलुमणि बोरा दास सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि पिछले वर्षों में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। साथ ही प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह नजर आया तथा सभा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।