• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मोदी सरकार के 12 साल पूरे: असम के धिराईमाजुली में उमड़ा जनसैलाब

ByTen News One Desk

Jun 10, 2026
4 Views

मोदी सरकार के 12 साल पूरे: असम के धिराईमाजुली में उमड़ा जनसैलाब


टेन न्यूज़ ii 10 जून 2026 | प्रशांत वैश्य ब्यूरो, सोनितपुर

असम के शोणितपुर जिले के ढेकियाजुली राजस्व चक्र क्षेत्र अंतर्गत धिराईमाजुली गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल शासनकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल सार्वजनिक अभिनंदन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बरछला विधानसभा क्षेत्र की ठेलामारा, मिसामारी एवं बिहगुरी मंडल समितियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

सभा में बरछला विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋतु बरन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ठेलामारा मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक ने की, जबकि मंडल सचिव कनक कुर्मी देव ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था, कृषि, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए इसे भारत के विकास का नया दौर बताया।

सभा के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!