• Mon. Jul 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“सरकार आपके द्वार” अभियान में गांव पहुंचे डीएम कन्नौज , किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी, प्रमाण पत्र भी बांटे

ByTen News One Desk

Jun 10, 2026
40 Views

“सरकार आपके द्वार” अभियान में गांव पहुंचे डीएम कन्नौज , किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी, प्रमाण पत्र भी बांटे


टेन न्यूज ii 10 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज, उत्तर प्रदेश

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत कन्नौज जिले के विकास खंड तालग्राम की ग्राम पंचायत तेरारब्बू में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत किसान गोष्ठी एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने की।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सोनपाल और विनोद कुमार को विरासत प्रमाण पत्र तथा जनुका को नाम संशोधन प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और पात्र नागरिकों को उनके अधिकार दिलाना है।

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार स्वयं गांवों तक पहुंचकर समस्याएं सुन रही है और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की सराहना करते हुए उन्होंने इनके लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!