भाजपा ने मनाया 12 वर्ष के सुशासन का अमृत महोत्सव, सांसद-विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं![]()
टेन न्यूज़ ii 19 जून 2026 ii लोकेशन: जिला नरसिंहपुर तहसील गोटेगांव
रिपोर्टर: धनीराम मेहरा
गोटेगांव। भारतीय जनता पार्टी करकबेल मंडल द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सुशासन अमृत महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक महेंद्र नागेश एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंअर हेमेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में सुशासन, विकास और जनहित के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं विधायक महेंद्र नागेश ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण कर विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने भी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं। सुशासन अमृत महोत्सव के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ जनसमस्याओं के निराकरण पर भी विशेष चर्चा की गई।
बाइट: सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते (पूर्व केंद्रीय मंत्री)