• Tue. Jun 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बंद गर्ल्स हॉस्टल शुरू कराने छात्राओं ने उठाई आवाज, ज्ञापन सौंपकर शिक्षा और सुरक्षा का मुद्दा उठाया

ByTen News One Desk

Jun 30, 2026
7 Views

बंद गर्ल्स हॉस्टल शुरू कराने छात्राओं ने उठाई आवाज, ज्ञापन सौंपकर शिक्षा और सुरक्षा का मुद्दा उठाया


टेन न्यूज ii 30 जून 2026 ii विकास सियारिया ब्यूरो, नर्मदापुरम/MP

पिपरिया। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने लंबे समय से बंद पड़ी गर्ल्स हॉस्टल को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई। छात्राओं ने आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

एसडीएम के बैठक में व्यस्त होने के कारण ज्ञापन उनके कार्यालय में जमा कराया गया। ज्ञापन में छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में दूरदराज के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ाई के लिए आती हैं, लेकिन छात्रावास बंद होने के कारण उन्हें रोज लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

छात्राओं का कहना है कि रोजाना आवागमन में समय और धन दोनों की हानि हो रही है। साथ ही सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और उच्च शिक्षा पर पड़ रहा है।

छात्रा वीणा उइके ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत है और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि गर्ल्स हॉस्टल दोबारा शुरू होता है तो ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

छात्राओं ने शासन और उच्च शिक्षा विभाग से मांग की है कि छात्रहित और बेटियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बंद पड़ी गर्ल्स हॉस्टल को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि छात्राओं की शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!