बिहार में युवक की हत्या और लखनऊ अग्निकांड में मृतकों को श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च![]()
टेन न्यूज़ ii 25 जून 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
औरैया। बिहार में एक युवक की हत्या के विरोध में तथा Lucknow में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में शहर के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से शांतिपूर्वक मार्च निकाला और शहीद पार्क पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान युवाओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने Bhojpur में भरत तिवारी की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
![]()
साथ ही, Lucknow के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
युवाओं ने कहा कि कैंडल मार्च का उद्देश्य मृतकों को श्रद्धांजलि देना तथा समाज में शांति, सुरक्षा और न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव मिश्रा, अनिकेत शुक्ला, अंशुल सिंह, शुभांश शुक्ला, उज्जवल शुक्ला, वैभव बाजपेई, आकाश गुप्ता, उत्कर्ष त्रिपाठी, हर्षित तिवारी, शोभित पांडेय, अनिकेत तिवारी, शोभित यादव एवं नमन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा छात्र मौजूद