• Thu. Jun 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ममेरी बहन की शादी में आया युवक सड़क हादसे का शिकार, मौत

ByTen News One Desk

Jun 25, 2026
10 Views

ममेरी बहन की शादी में आया युवक सड़क हादसे का शिकार, मौत


टेन न्यूज़ ii 25 जून 2026 ii रिपोर्टर : पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । थाना क्षेत्र में एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आया था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम चिरचिरा गोटिया निवासी साधुराम (36) पुत्र ओमकार बुधवार शाम बाइक से मीरानपुर कटरा के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में अपनी mमेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था। देर रात जलालाबाद रोड स्थित खैरपुर चौराहे के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव की पहचान साधुराम के रूप में कराई। बताया जा रहा है कि साधुराम शादी समारोह में शामिल होने के बाद जलालाबाद रोड स्थित एक मैरिज हॉल से खाना खाकर बाहर निकला था। इसके बाद वह टहलते हुए खैरपुर चौराहे की ओर चला गया।

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की खबर मिलते ही परिजन और रिश्तेदार रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता ओमकार, माता सीमा देवी, पत्नी फूलन देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!