• Sun. Jun 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती पर सपाइयों ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

ByTen News One Desk

Jun 27, 2026
5 Views

छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती पर सपाइयों ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प


टेन न्यूज़ ii 27 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के नसिरापुर, कन्नौज स्थित जिला कार्यालय पर राजर्षि छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि राजर्षि छत्रपति साहू जी महाराज Chhatrapati Shahu Maharaj कोल्हापुर रियासत के शासक थे। उनका शासनकाल 1894 से 1922 तक रहा, जिसमें उन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए।

उन्होंने कहा कि नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की शुरुआत सर्वप्रथम साहू जी महाराज ने ही की थी। ऐसे महान समाज सुधारक से हम सभी को प्रेरणा लेकर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी बउअन, यश कुमार दोहरे, राष्ट्रीय सचिव रामशंकर लोधी, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव, वरिष्ठ सपा नेता राकेश कठेरिया, राकेश कटियार और आनंद बाबू यादव सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

सभी नेताओं ने छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती पर उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अरुण यादव एडवोकेट, नेम सिंह यादव, विवेक पाल, यशवीर भदौरिया, विनोद यादव, अजय कश्यप, संजय कटियार, अर्चना मिश्रा, अवधेश राठौर, मान सिंह यादव, नीरज कुमार दोहरे, रामवीर कठेरिया, रोहित कुशवाहा, अनिरुद्ध यादव, उपेंद्र यादव, आशीष यादव (BDC), बजरंग सिंह चौहान, कल्लू हारून, आदित्य कुमार, राजेश पाल, गुफरान अहमद, प्रशांत पाण्डेय, वीरेंद्र कटियार, सुधीर कश्यप, शिब्बू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!