• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मातमी धुन के साथ तालग्राम में निकाले गए ताजिए, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ जुलूस

ByTen News One Desk

Jun 27, 2026
31 Views

मातमी धुन के साथ तालग्राम में निकाले गए ताजिए, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ जुलूस


टेन न्यूज़ ii 27 जून 2026 ii कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

कन्नौज जनपद के कस्बा तालग्राम में मोहर्रम के अवसर पर मातमी धुन के साथ परंपरागत ताजियों का जुलूस धूमधाम एवं अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, दर्जी वाली मस्जिद, मोहल्ला बजरिया, होरी मोहल्ला, पानी वाली टंकी, चौखटा चौराहा, इंदरगढ़ रोड और मोहल्ला तालाब कला से होते हुए चंदन सैयद पहुंचा, जहां नम आंखों से ताजियों को कर्बला में दफन किया गया।

मोहर्रम का पर्व हजरत इमाम हुसैन और उनके परिवार की शहादत की याद में मनाया जाता है। हजरत इमाम हुसैन, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे थे। इस्लामी इतिहास के अनुसार वर्ष 680 ईस्वी में कर्बला (वर्तमान Iraq) के मैदान में हक और इंसाफ की लड़ाई में इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों को तीन दिन तक भूखा-प्यासा रखकर शहीद कर दिया गया था। उनकी इसी कुर्बानी की याद में मोहर्रम के पहले दस दिन शोक और श्रद्धांजलि के रूप में मनाए जाते हैं।

जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा फल, पानी और ठंडा शरबत वितरित किया गया। कई स्थानों पर गरीब बच्चों को कपड़े भी बांटे गए। तालग्राम कस्बे में जुलूस दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ लगातार मुस्तैद रहे। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मोहसिन खान, जानू, तस्लीम भाई, नफीस, सागर, उरूज, मास्टर राजू भाई, अंकित शाक्य सहित सैकड़ों नगरवासी जुलूस में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!