संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर मिला लापता अधेड़ का शव, परिजनों में मचा कोहराम![]()
टेन न्यूज़ ii 27 जून 2026 ii रिपोर्ट: राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो
महोबा जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक लापता अधेड़ व्यक्ति का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान घनश्याम कुशवाहा के रूप में हुई है, जो बीते रोज रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक लापता हो गए थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे, तभी उनका शव खेत में पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पूरा मामला Kulpahar कोतवाली क्षेत्र के लमौरा गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।