थाना श्रीनगर पुलिस ने अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार![]()
टेन न्यूज़ ii 27 जून 2026 ii रिपोर्ट – राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो
महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चरखारी श्री दीपक दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्रों की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
थाना श्रीनगर के थानाध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम ने उ0नि0 संदीप विमल एवं हे0का0 शिवदयाल यादव के साथ कार्रवाई करते हुए सलारपुर बाध, ग्राम सलारपुर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सतेन्द्र कुमार (24 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम मसगवा थाना राठ, जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना श्रीनगर में मु0अ0सं0 110/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।