• Sun. Jun 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में मोहर्रम पर अकीदत के साथ ताजिया शरीफ किया गया सुपुर्द-ए-खाक

ByTen News One Desk

Jun 27, 2026
16 Views

औरैया में मोहर्रम पर अकीदत के साथ ताजिया शरीफ किया गया सुपुर्द-ए-खाक


टेन न्यूज़ ii 27 जून 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

*औरैया* जनपद के कस्बा बाबरपुर में शुक्रवार को 10 मोहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन की याद में निकाले गए ताजिया शरीफ को पूरे अदब और अकीदत के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ मातमी माहौल में ताजिया शरीफ की रस्म अदा की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

मोहर्रम का यह दिन कुर्बानी, सब्र और इंसाफ़ के संदेश की याद दिलाता है। मौके पर मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा, गंगा,जमुनी तहजीब भी झलक देखने को मिली जगह जगह शरबत वितरण का आयोजन भी किया गया, साथ ही स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से पूरी की गईं और ताजिया शरीफ को सम्मानपूर्वक सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!