• Sun. Jul 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रफ्तार का कहर: सौरिख में ईशन नदी पुल के पास दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

ByTen News One Desk

Jul 5, 2026
4 Views

रफ्तार का कहर: सौरिख में ईशन नदी पुल के पास दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


टेन न्यूज ii 05 जुलाई 2026 ii रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह

लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज

उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, इस हादसे के बाद हंसते खेलते परिवार में मातम छा गया

पूरा मामला कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र का है, यहां शनिवार देर शाम बेहटा रामपुर के पास ईशन नदी पुल से पहले, एक तेज रफ्तार अज्ञात बाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार 30 वर्षीय युवक रवि राजपूत दूर जा गिरा, राहगीरों ने जब युवक और उसकी बाइक को सड़क किनारे खंती में पड़ा देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी

पुलिस ने तुरंत घायल रवि राजपूत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया, लेकिन अफसोस: डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया

मृतक रवि राजपूत नगला तार गांव थाना क्षेत्र बेवर जनपद मैनपुरी के रहने वाले थे, और अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ यहां एक रिश्तेदारी में आए हुए थे

शनिवार शाम वह सौरिख बाजार से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया, रवि की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मार कर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!