• Wed. Jul 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राम मंदिर चोरी प्रकरण के विरोध में कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

ByTen News One Desk

Jul 8, 2026
10 Views

राम मंदिर चोरी प्रकरण के विरोध में कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग


टेन न्यूज़ !! ०८ जुलाई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मो. शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में राम मंदिर में चंदे, दान और आभूषणों की कथित चोरी एवं गबन के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली गई।

यह पदयात्रा तिर्वा क्रॉसिंग, सरायमीरा से शुरू होकर कालिका देवी शंकर मंदिर तक पहुंची। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मामले में पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पाण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद दुबे, जिला उपाध्यक्ष किरण वर्मा, एहसानुल हक, फैशल खान एडवोकेट, सर्वेश यादव, जिला महासचिव संदीप पाठक, जिला सचिव फहद हुसैन (गुड्डू गांधी), सत्यप्रकाश, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सरफराज हुसैन, मो. आमिर अंसारी एडवोकेट, निःशक्तजन जिला अध्यक्ष आकाश कटियार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, तिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली, गुगरापुर ब्लॉक अध्यक्ष मजरुद्दीन, कन्नौज ब्लॉक अध्यक्ष इमरान अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है ताकि आमजन की आस्था बनी रहे और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई हो सके।

रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज, कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!