• Wed. Jul 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महोबा पुलिस का जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों को लेकर किया जागरूक

ByTen News One Desk

Jul 8, 2026
3 Views

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महोबा पुलिस का जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों को लेकर किया जागरूक


टेन न्यूज ii 08 जुलाई 2026 ii रिपोर्ट _राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महोबा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

शशांक सिंह के निर्देशन एवं वन्दना सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान महिलाओं और बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा, साक्षरता तथा स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति टीमों ने कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।

इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और OTP किसी के साथ साझा न करने के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।

महोबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!