• Fri. Aug 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पहली ही बारिश ने खोल दी नगर पंचायत करबई की सफ़ाई व्यवस्था रास्तों सहित मोहल्ले वासियों के घर में घुसा पानी

ByTen News One Desk

Jul 8, 2026
60 Views

पहली ही बारिश ने खोल दी नगर पंचायत की सफ़ाई व्यवस्था रास्तों सहित मोहल्ले वासियों के घर में घुसा पानी


टेन न्यूज ii 08 जुलाई 2026 ii रिपोर्ट _राहुल विश्वकर्मा*

कबरई क़स्बे में जलभराव से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, लोगों के घरों व रास्तों में घुसा पानी

कबरई नगर पंचायत में हुई हल्की बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।

स्थानीय निवासियों को आज दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सफ़ाई व्यवस्था के हालात इतने खराब हैं कि कई घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया है, जिससे लोगों के घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। वहीँ मोहल्ले वासियों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का समाधान कराने,तथा नालियों की सफाई कराने तथा जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!