• Sun. Jul 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस की मुठभेड़ में अंतरजनपदीय जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार, एक घायल, ₹50 हजार चोरी का खुलासा

ByTen News One Desk

Jul 12, 2026
16 Views

पुलिस की मुठभेड़ में अंतरजनपदीय जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार, एक घायल, ₹50 हजार चोरी का खुलासा


टेन न्यूज़ !! 12 जुलाई २०२६ !! रिपोर्ट_राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो, महोबा

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड के निकट पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के थाना सरवई क्षेत्र निवासी महेश्वरीदीन गुप्ता नवीन गल्ला मंडी महोबा स्थित एक व्यापारी की गद्दी से ₹1 लाख लेकर ई-रिक्शा से प्राइवेट बस स्टैंड जा रहे थे। जब ई-रिक्शा जिला अस्पताल के सामने पहुंचा, तभी उसमें बैठे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से ₹50 हजार निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल विशेष टीम गठित की। कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की।

10 और 11 जुलाई की रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के करिया पठवा के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चार संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि बाकी तीन आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विपिन गेहार घायल हो गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

पूछताछ में किया चोरी का खुलासा
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही महेश्वरीदीन गुप्ता की जेब से ₹50 हजार चोरी किए थे। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

साथ ही आरोपियों के पास से
₹9,500 नकदपीड़ित का आधार कार्ड एवं उसकी छायाप्रति
मध्यांचल ग्रामीण बैंक एवं एसबीआई की दो पासबुक
दो अवैध 315 बोर तमंचे सहित जिंदा कारतूस भी बरामद किए
पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया ।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास हैं
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विपिन गेहार पर जालौन, झांसी, लखनऊ, मेरठ और महोबा सहित कई जनपदों में चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपी पिंकिल गेहार पर झांसी, जालौन, कौशांबी और महोबा में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं कमल गेहार के खिलाफ झांसी और महोबा में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के 4 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से विभिन्न जनपदों में सक्रिय थे और जेबकतरी व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अब फरार आरोपी की तलाश जारी है तथा पूरे गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!