• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसपी ने तालग्राम में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखा

ByTen News One Desk

Jul 17, 2026
3 Views

एसपी ने तालग्राम में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखा


टेन न्यूज़ ii 17 जुलाई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ थाना तालग्राम क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजार और प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही व्यापारियों एवं संबंधित लोगों को प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी गश्त जारी रखने, सतर्कता बढ़ाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!