• Sat. Jul 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनपद पीलीभीत में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण

ByTen News One Desk

Jul 18, 2026
5 Views

जनपद पीलीभीत में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! १८ जुलाई २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में परिवहन विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं संवेदनशील मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सड़कों की स्थिति, डिवाइडर, संकेतक बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कट प्वाइंट, स्पीड ब्रेकर, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा दुर्घटना संभावित स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात संचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, क्रैश बैरियर, रोड मार्किंग एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

साथ ही स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस को संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी ड्यूटी, सतत निगरानी एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!