• Fri. Jul 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महोबा: कबरई बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Jul 24, 2026
2 Views

महोबा: कबरई बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक गंभीर घायल


टेन न्यूज़ !! २४ जुलाई २०२६ !! रिपोर्ट: राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो 

महोबा। थाना कबरई क्षेत्र अंतर्गत कबरई बाईपास के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गिट्टी से भरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना कबरई पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कबरई पहुंचाया गया।

सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!