• Sun. Jul 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर, गंभीर रूप से झुलसा

ByTen News One Desk

Jul 26, 2026
13 Views

33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर, गंभीर रूप से झुलसा


छत पर कपड़े उतारते समय हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर


टेन न्यूज़ ii 26 जुलाई 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो

फर्रुखाबाद। जिले के थाना कमालगंज क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक किशोर 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ, जब वह मकान की छत पर सूख रहे कपड़े उतार रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के खिमसेपुर गांव निवासी प्रदीप कमालगंज में किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं। रविवार दोपहर उनका बेटा सागर मकान की छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गया था। इसी दौरान वह मकान के पास से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

करंट लगते ही सागर की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उसे किसी तरह सुरक्षित नीचे उतारा। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में सागर के पैर और कमर बुरी तरह झुलस गए। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कमालगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!