टॉर्च चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम![]()
टेन न्यूज ii 26 जुलाई 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
*औरैया।* बेला थाना क्षेत्र के ग्राम लुखरदौरा में चार्जिंग वाली टॉर्च बिजली बोर्ड में लगाते समय करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
ग्राम लुखरदौरा निवासी ईशु (19) शुक्रवार रात घर में चार्जिंग वाली टॉर्च बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईशु चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
इसके बाद बेला पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की मौजूदगी में कन्नौज के मेहंदी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।