• Thu. Jul 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गंगा आरती एवं जन-जागरूकता अभियान में उमड़ा श्रद्धा और सेवा का भाव, गुरू पूर्णिमा पर करी भक्तों से गंगा आरती व गौ पूजन

ByTen News One Desk

Jul 30, 2026
8 Views

गंगा आरती एवं जन-जागरूकता अभियान में उमड़ा श्रद्धा और सेवा का भाव, गुरू पूर्णिमा पर करी भक्तों से गंगा आरती व गौ पूजन


टेन न्यूज़ !! ३० जुलाई २०२६ !! डेस्क न्यूज़ , शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति अन्तर्गत कल गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सायंकाल जनपद में गंगा-गो-प्रकृति एवं स्वदेशी जनसंकल्प के तहत माह की प्रत्येक पूर्णमासी को राज घाट (गर्रा नदी) पर मां गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद के उद्योगपति एवं जिला गंगा समिति सदस्य अशोक अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री स्वाति सिंह ने किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। आयोजकों ने नमामि गंगे परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथिं ने अपने सम्बोधन में कहा कि गंगा आरती का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं, बल्कि नदियों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देना भी है।

विशिष्ट अतिथि से इस प्रकार के आयोजन की सराहना करते हुये उपस्थित नागरिकों से गंगा एवं प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लेने का सन्देश दिया। “गंगा आरती से जनजागरण तक, श्रद्धा से सेवा तक और सेवा से स्वावलंबन तक आइए, हम सब मिलकर गंगा और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेविका सावित्री शर्मा, शिवनंदन सागर, सुशील वर्मा, प्रमोद सक्सेना, राजू बग्गा, मदन कश्यप, श्री जगजीत शर्मा, प्रिंस भटनागर, शिवम वर्मा, राखी कश्यप, अनुराधा, रेणु देवी आदि भक्तों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!