• Fri. Aug 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मगरमच्छ के रेस्क्यू के दौरान वन विभाग का टाइगर ट्रैकर घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी

ByTen News One Desk

Jul 30, 2026
33 Views

मगरमच्छ के रेस्क्यू के दौरान वन विभाग का टाइगर ट्रैकर घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी


टेन न्यूज़ !! ३० जुलाई २०२६ !!! रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ | टेन न्यूज़, पीलीभीत

पीलीभीत। पीलीभीत रेंज के ग्राम टांडा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक मगरमच्छ के घर में घुस आने से हड़कंप मच गया। रात करीब 1:00 बजे वन विभाग को सूचना मिली कि गोपाल मंडल पुत्र कृष्णा मंडल के मकान के अंदर मगरमच्छ मौजूद है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान वन विभाग में तैनात प्रमोद कुमार (टाइगर ट्रैकर) मगरमच्छ के हमले में घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार घायल कर्मचारी की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

वन विभाग ने बताया कि रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को विभागीय नियमों के अनुसार सुरक्षित प्राकृतिक आवास (प्राकृतिक जल निकाय/वन क्षेत्र) में छोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में मगरमच्छ या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो स्वयं उन्हें पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!