• Mon. Aug 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एक दिन की चौकी प्रभारी’ बनी छात्रा गौरी, पुलिस की अनूठी पहल बनी चर्चा

ByTen News One Desk

Aug 3, 2026
4 Views

एक दिन की चौकी प्रभारी’ बनी छात्रा गौरी, पुलिस की अनूठी पहल बनी चर्चा


टेन न्यूज ii 03 अगस्त 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर (शाहजहांपुर)। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तिलहर कोतवाली की बिरसिंहपुर चौकी में सोमवार को महिला सशक्तिकरण और छात्राओं को प्रेरित करने की अनूठी पहल की गई। चौकी प्रभारी अरुण गौतम ने विद्या इंटर कॉलेज की हाईस्कूल छात्रा गौरी सिंह चौहान (पुत्री पुष्पेंद्र सिंह, ग्राम धमनपुर) को एक दिन के लिए चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी।

इस दौरान छात्रा गौरी सिंह चौहान ने चौकी पर आने वाले क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायतों के निस्तारण तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया को करीब से समझा। उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए चौकी प्रभारी बनने का अनुभव उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा और इससे उन्हें पुलिस की जिम्मेदारियों को जानने का अवसर मिला। उन्होंने इस पहल के लिए चौकी प्रभारी अरुण गौतम का आभार व्यक्त किया।

चौकी प्रभारी अरुण गौतम ने क्षेत्रवासियों से बेटियों को शिक्षित करने, उन्हें आगे बढ़ाने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रशासनिक एवं पुलिस सेवाओं के प्रति प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में विद्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विश्वनाथ प्रताप सिंह, शिक्षिका अर्चना ज्योति पिकी सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। वहीं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों में ढकिया रघा के कोटेदार संजय सिंह, पूर्व प्रधान ब्रह्मपाल सिंह, संत कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, भगवान दास वर्मा, ठाकुर संजीव सिंह तथा अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की इस अनूठी पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!