• Mon. Sep 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में NHAI की कार्रवाई से गरीब दुकानदारों में आक्रोश, तिरपाल हटाई गई

ByTen News One Desk

Aug 3, 2026
44 Views

कटरा में NHAI की कार्रवाई से गरीब दुकानदारों में आक्रोश, तिरपाल हटाई गई


टेन न्यूज ii 03 अगस्त 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)। मीरानपुर कटरा में नेशनल हाईवे पर मुशर्रफ खान की पुलिया के पास सोमवार को NHAI की कार्रवाई के बाद सड़क किनारे वर्षों से छोटे-छोटे कारोबार कर रहे दुकानदारों में नाराजगी फैल गई। टीम ने दुकानों के सामने धूप और बारिश से बचाव के लिए लगाई गई अस्थायी तिरपाल और पन्नियां हटवा दीं, जिससे मौके पर हंगामे जैसे हालात बन गए। दुकानदार अपनी बात रखने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाते रहे।

दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कोई स्थायी अतिक्रमण नहीं किया था। उनके अनुसार न तो पक्का निर्माण किया गया था, न टीनशेड लगाया गया था और न ही लोहे के एंगल का इस्तेमाल किया गया था। केवल तेज धूप और बारिश से बचने के लिए रस्सियों के सहारे अस्थायी तिरपाल बांधी गई थी, ताकि वे बैठकर अपना रोजगार चला सकें।

दुकानदारों ने कहा कि उन्हें सड़क निर्माण कार्य से कोई आपत्ति नहीं है। उनका आग्रह है कि NHAI पहले निर्माण की तिथि और आवश्यक भूमि की जानकारी देते हुए लिखित नोटिस जारी करे। परियोजना के लिए जितनी भूमि आवश्यक हो, उसे खाली कराया जाए, लेकिन जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक उन्हें अस्थायी रूप से दुकान चलाने की अनुमति दी जाए।

कार्रवाई के बाद क्षेत्र में विकास और आजीविका के संतुलन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने NHAI से मांग की है कि सड़क निर्माण के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखा जाए, ताकि गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!