सौरिख में अकीदत के साथ निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम![]()
टेन न्यूज़ ii 05 अगस्त 2026 ii रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह
लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सौरिख में आज कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम का ऐतिहासिक जुलूस, पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया
लगभग 1400 साल पहले इराक के कर्बला में, हक और इंसाफ के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले इमाम हुसैन,और उनके 72 साथियों को याद कर लोगों की आंखें नम हो गई
कन्नौज के सौरिख में चेहल्लुम के मौके पर सुबह सबसे पहले, कबीरपुर और राजापुर के ताजिए कर्बला में सुपुर्दे खाक किए गए, इसके बाद मोहल्ला ऊंचा स्थित इमामबाड़े में एक मजलिस का आयोजन हुआ
मजलिस को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य अली अब्बास नकवी ने, कर्बला के इतिहास पर रोशनी डाली
मजलिस के बाद सौरिख के मुख्य रास्तों से पारंपरिक जुलूस निकाला गया, यह जुलूस सदर बाजार और सीएसबी रोड होता हुआ कर्बला पहुंचा, जहां अकीदत के साथ ताजिए सुपुर्दे-खाक किए गए
इस दौरान मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अली अब्बास नकवी,शब्बर अली, फरहान प्रधान, शमसुल कमर, नाजिम हुसैन, निशात हुसैन समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे, जुलूस के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम देखे गए
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट