• Tue. Aug 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खेत में लगाए विद्युत तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Aug 11, 2026
7 Views

खेत में लगाए विद्युत तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, आरोपी गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! ११ अगस्त २०२६ !! राकेश सिंह ब्यूरो

सुलतानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे नोखे मजरे मेघमऊ में खेत में लगाए गए विद्युत तार और झटका मशीन की चपेट में आने से 16 वर्षीय आर्यन तिवारी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी वैजनाथ तिवारी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर खेत में इस्तेमाल की जा रही झटका मशीन, स्टेबलाइजर, बैटरी और करीब 10 मीटर विद्युत तार बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष हलियापुर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!