• Sun. Sep 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शाहजहांपुर की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

Aug 11, 2026
34 Views

जिलाधिकारी शाहजहांपुर की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित


टेन न्यूज़ !! ११ अगस्त २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन सहित सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!