• Tue. Aug 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, ग्रामों के किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

ByTen News One Desk

Aug 11, 2026
3 Views

औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, ग्रामों के किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन


टेन न्यूज़ !! ११ अगस्त २०२६ !! राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई और मामले में पुनर्विचार की मांग की।

किसानों का आरोप है कि औद्योगिक गलियारे के लिए उपजाऊ, सिंचित और समतल कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उनका कहना है कि भूमि अधिग्रहण से पहले उन्हें पर्याप्त जानकारी अथवा पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।

बताया गया कि सदर तहसील क्षेत्र के मवई खुर्द, चिचारा, तमौरा, बरबई और छानी कला गांवों की एक हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की गई है। किसानों का कहना है कि जिन जमीनों पर उनकी खेती और आजीविका निर्भर है, उनके अधिग्रहण से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित होंगे।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की समीक्षा कराने तथा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी आपत्तियों का समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!