Breaking News: शाहजहांपुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव का निधन![]()
टेन न्यूज ।। 11 अगस्त 2026 ।। अमुक सक्सेना @ तिलहर/शाहजहांपुर
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
परिजनों एवं समर्थकों में शोक का माहौल है। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के भी उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।