प्रेस विज्ञप्ति / स्पष्टीकरण
प्रधान संपादक
Regd office– Ten News / Today Events News
दिनांक: 13 अगस्त 2026
अमेठी पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से संस्था को यह जानकारी प्राप्त हुई है कि थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार अभियुक्तों में वसीम खान, जनपद रायबरेली का नाम भी शामिल है। उक्त प्रकरण की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही है।
वसीम खान हमारे समाचार संस्थान Ten News / Today Events News में जनपद रायबरेली के जिला प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत था (गैर जनपद के लिए नहीं)। उसके विरुद्ध सामने आए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। यदि उसके द्वारा संस्था के नाम, प्रेस पहचान-पत्र अथवा पत्रकार के रूप में प्राप्त पहचान का दुरुपयोग कर किसी प्रकार की अवैध वसूली, ठगी, दबाव अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधि की गई है, तो उसके लिए वह स्वयं व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगा। संस्था ऐसे किसी भी कृत्य का समर्थन नहीं करती है।
संस्था की गरिमा, विश्वसनीयता एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की मर्यादा को दृष्टिगत रखते हुए वसीम खान को तत्काल प्रभाव से संस्था के सभी दायित्वों से मुक्त किया जाता है तथा उसका जिला संवाददाता रायबरेली के नाम से जारी प्रेस पहचान-पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।
आज दिनांक 13 अगस्त 2026 से वसीम खान Ten News / Today Events News के नाम, लोगो, प्रेस आईडी, परिचय-पत्र अथवा संस्था की ओर से किसी भी प्रकार के अधिकार एवं प्रतिनिधित्व का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है।
यदि भविष्य में वसीम खान द्वारा संस्था का नाम, लोगो, प्रेस आईडी अथवा पत्रकार की पहचान का उपयोग करते हुए किसी व्यक्ति से किसी प्रकार का लेन-देन, दबाव, वसूली, ठगी अथवा अन्य गतिविधि की जाती है, तो उसकी संपूर्ण व्यक्तिगत जिम्मेदारी वसीम खान की होगी। संस्था ऐसे किसी भी कृत्य के लिए कोई उत्तरदायित्व स्वीकार नहीं करेगी।
Ten News / Today Events News उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही जांच का सम्मान करता है तथा आवश्यकता पड़ने पर जांच में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। जांच के दौरान यदि कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं, तो संस्था की आचार संहिता एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
(डी.पी. सिंह)
प्रधान संपादक
Ten News / Today Events News
मोबाइल: 9621791255, 8874008055
व्हाट्सप न न्यूज़ डेस्क : 9198586683