पुवायां में बारिश के दौरान पक्का मकान ढहा, चाचा-भतीजे की मौत

टेन न्यूज़ !! १७ अगस्त २०२६ !! @अमुक सक्सेना
शाहजहांपुर/पुवायां। पुवायां तहसील क्षेत्र के ग्राम मुड़िया कुर्मियात में सोमवार को बारिश के दौरान एक पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
मकान गिरने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना पर एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।![]()
अधिकारियों की मौजूदगी में राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे में दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन की टीम घटना के कारणों और नुकसान का जायजा लेने में जुटी है।