• Thu. Oct 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यूपी के 78 हजार राशन विक्रेताओं का लाभांश बढ़ा

ByTen News One Desk

Aug 17, 2026
48 Views

यूपी के 78 हजार राशन विक्रेताओं का लाभांश बढ़ा


टेन न्यूज़ !! १७ अगस्त २०२६ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बड़ा तोहफा दिया। सरकार ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से राशन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने उचित दर विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि का आवंटन सरकार द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं पावन नाग पंचमी के अवसर पर लाभार्थियों को मिले इन उपहारों के लिए सभी उचित दर विक्रेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!