• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ऐतिहासिक “ऐद खेड़ा हरिभानपुर” में शिव मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भारी भी, मंदिर के पुजारी ने बताया सावन के तीसरे सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व

ByTen News One Desk

Aug 17, 2026
2 Views

ऐतिहासिक “ऐद खेड़ा हरिभानपुर” में शिव मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भारी भी, मंदिर के पुजारी ने बताया सावन के तीसरे सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व


टेन न्यूज़ !! १७ अगस्त २०२६ !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह
लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज

सावन के पावन अवसर पर आज पूरे देश में बम-भोले की गूंज है, इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है, कन्नौज की तहसील छिबरामऊ के ऐतिहासिक शिव “मंदिर ऐद खेड़ा हरिभानपुर” में आज सुबह से ही आस्था का सैलाब उमर पड़ा

सुबह तड़के 4:00 से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी हुई है, जहां भक्तों ने भगवान शिव का बेलपत्र,पुष्प,दूध और गंगाजल से अभिषेक कर अपने जीवन को कृतार्थ किया

कन्नौज का ऐतिहासिक ऐद खेड़ा हरिभानपुर शिव मंदिर आज तड़के से ही ‘बम-भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान है, महादेव के दर्शन की चाह में श्रद्धालु सुबह 4:00 बजे से ही कतारों में लग गए

देखते ही देखते लगभग 10 से 12 हजार श्रद्धालुओं ने कतार बद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामनाएं मांगी, पूरा वातावरण इस समय पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया

मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया की सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, और आज सावन का तीसरा सोमवार है जिसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है, आज के दिन पवित्र मन से किया गया जलाभिषेक भक्तों के सभी कष्टों को दूर करता है

इतनी भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं, मंदिर कमेटी के कार्यकर्ताओं के सहयोग और पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते हर श्रद्धालु, बेहद आसानी और शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक कर पा रहा है

मंदिर कमेटी के सभी कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था संभालने में जुटे हैं, ताकि किसी भी शिव-भक्त को परेशानी न हो, सावन के इस पावन तीसरे सोमवार पर ऐद खेड़ा हरिभानपुर में जलाभिषेक का यह महापर्व बेहद सुरक्षित और भव्य तरीके से आगे बढ़ रहा है

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!