फर्रुखाबाद सदर सीट से सपा नेता तहसीन सिद्दीकी का नाम चर्चा में आ रहा![]()
टेन न्यूज।। 24 अगस्त 2026 ।। तौफ़ीक़ फारूकी ब्यूरो
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। समाजवादी पार्टी ने भी चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। इसी बीच फर्रुखाबाद सदर विधानसभा सीट-194 से सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी का नाम संभावित उम्मीदवार के तौर पर तेजी से चर्चा में है।
सूत्रों के मुताबिक, तहसीन सिद्दीकी को फर्रुखाबाद सदर सीट से समाजवादी पार्टी का टिकट दिए जाने को लेकर पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है। हालांकि, अभी तक सपा हाईकमान या स्वयं तहसीन सिद्दीकी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
तहसीन सिद्दीकी फर्रुखाबाद की राजनीति में जाना-पहचाना नाम हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उन्होंने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की। समर्थकों के बीच उनकी सक्रियता और जमीनी संपर्क को उनकी प्रमुख ताकत माना जाता है।
फर्रुखाबाद सदर विधानसभा सीट सपा के लिए महत्वपूर्ण सीटों में शामिल रही है। ऐसे में यदि तहसीन सिद्दीकी को पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो आगामी चुनाव में मुकाबला रोचक हो सकता है।
फिलहाल सभी की निगाहें समाजवादी पार्टी की संभावित प्रत्याशियों की सूची और आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।