• Sat. Sep 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में एसटीएफ-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Aug 24, 2026
23 Views

तिलहर में एसटीएफ-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार


टेन न्यूज।। 24 अगस्त 2026 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर में बरेली एसटीएफ और तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम और एल्प्राजोलम समेत मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिलहर थाना क्षेत्र के सलेमाबाद पट्टी गांव निवासी बैजनाथ और कांट थाना क्षेत्र के कितुकापुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों के पास से 2.790 किलोग्राम अफीम और 300 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद किया। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और नकदी भी पुलिस के हाथ लगी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!