• Sat. Sep 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात गूंजे जयकारे

ByTen News One Desk

Sep 5, 2026
4 Views

कन्नौज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात गूंजे जयकारे


टेन न्यूज़ !! ०५ सितम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन—कन्नौज, उत्तर प्रदेश

एंकर

जनपद कन्नौज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जिलेभर के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिरों में दिनभर भगवान श्रीकृष्ण के भजन-कीर्तन होते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

वीओ

कन्नौज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया, वहीं भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं।

रात के 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का शुभ समय आया तो मंदिरों में घंटियां और शंखनाद गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जन्मोत्सव के बाद भक्तों के बीच चरणामृत और प्रसाद का वितरण किया गया।

जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजकर पहुंचे और मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कुल मिलाकर कन्नौज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!