• Wed. Sep 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, शिक्षक की मौके पर मौत,एक अन्य युवक गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Sep 9, 2026
3 Views

अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, शिक्षक की मौके पर मौत,एक अन्य युवक गंभीर घायल


टेन न्यूज।। 09 सितंबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत किशनी रोड पर सहसपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी जानकारी के अनुसार ऐरवा टीकुर निवासी शरद पोरवाल उर्फ रंजी पोरवाल पुत्र मृगेंद्र पोरवाल ऐरवाकटरा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

मंगलवार को शरद बिधूना के सेंट्रल बैंक में किसी काम से आए थे। बैंक का काम खत्म करके जब वह ऐरवाकटरा लौट रहे थे तभी बिधूना किशनी रोड पर सहसपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शरद सड़क पर काफी दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। उनका हाथ कटकर दूर जा गिरा और शरीर पर कई चोटें आई। घटना के तत्काल बाद ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर मौके से बचकर भाग गया।

शरद पोरवाल को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक और बाइक सवार नवीन तिवारी पुत्र राजीव तिवारी निवासी निवाजपुर को भी टक्कर मार दी। नवीन अपने भाई प्रवीण के साथ ऐरवाकटरा से पहचान पत्र में बदलाव करवा कर घर लौट रहे थे। वे सहसपुर मोड़ पर कुछ देर के लिए रुके थे कि तभी इस हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल नवीन को तुरंत बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया।प्राथमिक इलाज के बाद नवीन की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। शिक्षक शरद की मौत की खबर से उनके परिवार में मातम छा गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह जादौन, निरीक्षक अपराध अनिल त्रिपाठी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विनेश कुमार सिंह जादौन ने बताया है कि ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है अग्रिम विधिक करवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!