तिलहर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, खिड़की व पानी की टंकी बरामद![]()
टेन न्यूज ।। 09 सितम्बर 2026 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
थाना तिलहर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक लोहे की खिड़की और एक लोहे की पानी की टंकी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को प्रदीप कुमार पुत्र बदन सिंह निवासी दिउनी, मजरा सिउरा, थाना कटरा ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर पुराने किसान कार्यालय की दीवार में लगी लोहे की खिड़की चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना तिलहर में मुकदमा अपराध संख्या 475/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार 9 सितंबर को द रेनेसां एकेडमी के पास से चांद मियां पुत्र मुन्ना शाह निवासी दोदराजपुर, थाना तिलहर और जितेन्द्र पुत्र सूरजपाल निवासी मोहल्ला मीरगंज, थाना तिलहर, मूल निवासी सुभाषनगर कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक रमेश वर्मा, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार तथा कांस्टेबल अनिल कुमार और आशीष कुमार शामिल रहे।