गमछे से पति ने पत्नी का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, वांछित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार![]()
टेन न्यूज।। 09 सितंबर 2026।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। जनपद के बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पट्टीज्ञानी में एक महिला की गमछे से गला घोंटकर हत्या करने के वांछित आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जानकारी के अनुसार मृतक रेखा देवी की बीते 4 सितंबर को रेखा के चरित्र को लेकर घरेलू विवाद हो गया था पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति प्रमोद ने अंगौछे से गला, मुंह और नाक दबाकर पत्नी रेखा की हत्या कर शव को घर के कमरे में बंदकर फरार हो गया था, घटना के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित आरोपी पति प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना पर पहुंची बेला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 सितंबर की रात तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर के पास भदौरा मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो अंगौछे भी बरामद कर लिए हैं।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी,बताया गया है कि आरोपी और मृतका की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उनके तीन बेटे हैं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है