• Wed. Sep 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का बढ़ा मानदेय, तिर्वा में राज्यमंत्री ने किया सम्मान

ByTen News One Desk

Sep 9, 2026
3 Views

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का बढ़ा मानदेय, तिर्वा में राज्यमंत्री ने किया सम्मान


टेन न्यूज।। 09 सितंबर 2026।। प्रभाष चंद्र ब्यूरो @जयपाल सिंह सेंगर

कन्नौज/तिर्वा। तहसील तिर्वा सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान अयोध्या से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा और सुना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय आठ हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय चार हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये किया गया है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं गांव-गांव जाकर बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार ने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की मुख्यमंत्री चिकित्सीय कैशलेश योजना से लाभान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!