खरेला में सपा की पीडीए महापंचायत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड..

टेन न्यूज़।। 09 सितंबर 2026।। राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो, महोबा
ANCHOR- महोबा के खरेला कस्बे में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए जन महापंचायत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए महोबा विधानसभा से सपा टिकट के दावेदार दददू प्रसाद पूर्व कैवनेट मंत्री के नेतृत्व में हुई इस विशाल महापंचायत में भारी जनसैलाब जुटा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शोभा लाल यादव ने कहा कि इस जनसैलाब से स्पष्ट है कि 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है..![]()
V/O- उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं महोबा विधानसभा 230 सीट से समाजवादी पार्टी का टिकट मांग रहे दददू प्रसाद ने खरेला कस्बे के शनींचरी बाजार में एक विशाल पीडीए जन महापंचायत का आयोजन कर अपनी सियासी ताकत का अहसास कराया इस महापंचायत में हजारों लोगों की भीड़ जुटी, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था कार्यक्रम का आयोजन कर रहे दददू प्रसाद पूर्व कैवनेट मंत्री ने अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में पीडीए जन महापंचायत के जरिए जनता को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों और नेताजी मुलायम सिंह यादव के ऐतिहासिक फैसलों को याद दिलाया। साथ ही बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में तत्काल 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।