तिलहर में पुलिस का पैदल पहरा, बाजारों में बढ़ी निगरानी

टेन न्यूज़ !! १८ सितम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना
तिलहर, शाहजहांपुर। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तिलहर में पुलिस सक्रिय नजर आई। 17 सितंबर को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी तिलहर, प्रभारी निरीक्षक तिलहर और पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर निगरानी रखी। इसके साथ ही आमजन और व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं तथा सुरक्षा संबंधी अपेक्षाओं की जानकारी ली गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार प्रभावी गश्त एवं सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने को कहा गया।
पुलिस की पैदल गश्त से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ी रही।