• Sat. Sep 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विद्यालयों के बाहर छात्राओं को किया जागरूक, संदिग्ध युवकों की चेकिंग

ByTen News One Desk

Sep 19, 2026
1 Views

विद्यालयों के बाहर छात्राओं को किया जागरूक, संदिग्ध युवकों की चेकिंग


महिला सुरक्षा को लेकर शाहजहांपुर पुलिस का एंटी रोमियो अभियान जारी


टेन न्यूज़ !! १९ सितम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना , तिलहर

शाहजहांपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर शाहजहांपुर पुलिस का एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों के बाहर और आसपास चेकिंग के साथ जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा छेड़छाड़, पीछा करने और उत्पीड़न जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक किया। विद्यालयों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और युवकों की भी चेकिंग की गई।

पुलिस टीमों ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी परेशानी या असहज स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।

इसके अलावा छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराधों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां भी बताई गईं। पुलिस के अनुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!