• Sat. Sep 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम सथरा धर्मपुर में एमआरएफ सेंटर निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Sep 19, 2026
3 Views

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम सथरा धर्मपुर में एमआरएफ सेंटर निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण


भूमि संबंधी अभिलेखों एवं गाटे की जांच पूर्ण कर शीघ्र अग्रिम कार्यवाही के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ ।। 19 सितम्बर 2026 ।। डीपी सिंह @ डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उप जिलाधिकारी कलान प्रभात राय के साथ विकासखंड कलान के ग्राम सथरा धर्मपुर में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (एमआरएफ) के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित एमआरएफ सेंटर के निर्माण से संबंधित भूमि, अभिलेखों तथा स्थल की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।

 

उप जिलाधिकारी कलान ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए गाटा संख्या 131 की भूमि चिन्हित की गई है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग एक हेक्टेयर है। जिलाधिकारी ने मौके पर भूमि की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से गाटे की सीमाओं, उपलब्ध क्षेत्रफल तथा भूमि की उपयुक्तता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एमआरएफ सेंटर निर्माण के लिए चिन्हित गाटे की राजस्व अभिलेखों एवं मौके पर उपलब्ध भूमि की समुचित जांच एवं सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी सभी आवश्यक औपचारिकताएं एवं जांच समय से पूर्ण कराते हुए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर के निर्माण हेतु अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि एमआरएफ सेंटर के माध्यम से ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलेगा तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाही को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!